पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुंबई दौरे पर हैं। मान ने बुधवार को मुंबई में सन फार्मा के सीईओ से मुलाकात की। सन फार्मा के सीईओ के साथ एक महत्वपूर्ण चर्चा में, कंपनी ने पंजाब में विस्तार करने में रुचि व्यक्त की और राज्य के व्यापार-अनुकूल वातावरण की प्रशंसा की।
निवेशकों के लिए बनाई गई नई पॉलिसी
पंजाब सरकार ने राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अपनी वाटर एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी बनाई है, जिसका फायदा राज्य को भी मिला है। ताज जैसे बड़े समूहों ने राज्य में निवेश करने में रुचि दिखाई है। होशियारपुर और पठानकोट में कई बड़ी नामी होटल चेन ने अपने प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं। वहीं, अब चंडीगढ़ से सटे इलाके में पॉलिसी में संशोधन किया गया है। उम्मीद है कि निवेशक पंजाब आएंगे।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के सीएम भगवंत मान जेएसवी ग्रुप और सीएट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी के साथ बैठक करेंगे। सीएम मान सन फार्मा के साथ भी बैठक करेंगे। शीर्ष उद्योगपतियों के साथ बैठक का उद्देश्य पंजाब में निवेश को बढ़ावा देना है। पंजाब सरकार की ओर से निवेशकों को राज्य में लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम ने वर्ष 2022 में जर्मनी का दौरा किया। इसके बाद कई कंपनियों ने निवेश में रुचि दिखाई। टाटा लुधियाना में अपना प्लांट लगा रही है।