जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/1715335850-9004.webp)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने 44 कैंडिडेट्स को टिकट दिया था। हालांकि कुछ देर बाद ही इस लिस्ट को पार्टी ने वापस ले लिया था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस बर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 25 सिंतबर और एक अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।
BJP releases amended list of 15 candidates for upcoming J&K Assembly elections pic.twitter.com/yUzU6lYrTB
— ANI (@ANI) August 26, 2024
बीजेपी के सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बार 60-70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि परिसीमन के बाद प्रदेश में सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई। इससे पहले प्रदेश में 83 सीटें थी। हालांकि प्रदेश में कुल सीटों की संख्या 114 है, लेकिन पीओके की 24 सीटों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं।
भाजपा के आला नेता इस बार जम्मू-कश्मीर में 7-8 रैलियां करेंगे। बता दें कि पार्टी ने इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि पार्टी घाटी के उन सभी निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। बता दें कि प्रदेश में आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। तब बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। 2018 में गठबंधन टूटने के बाद सरकार गिर गई थी। इसके बाद प्रदेश में 6 महीने तक राज्यपाल शासन रहा। इसके बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया ।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, जोजिला में – 23 डिग्री तक पहुंचा तापमान
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/12/03_12_2023-snowfall_in_jk_1_23595360_m.webp)
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। घाटी में झरने तक जम गए हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठंड जोजिला इलाके में दर्ज की गई। यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू क्षेत्र के पैडर में तापमान -8.3°C दर्ज किया गया।
कश्मीर क्षेत्र का तापमान
जोजिला= -23 °C
श्रीनगर = -5.3°C
काजीगुंड = -6.0°C
पहलगाम = -6.8°C
कुपवाड़ा = -5.6°C
कोकेरनाग = -5.7°C
गुलमर्ग = -4.0°C
सोनमर्ग = -7.7°C
अनंतनाग = -8.9°C
ख़ुदवानी = -7.1°C
गांदरबल = -5.8°C
पुलवामा = -8.5°C
बांदीपोरा = -5.6°C
बारामूला = -5.0°C
बडगाम = -6.7°C
कुलगाम = -5.8°C
शोपियां = -8.9°C
लारनू = -8.8°C
जम्मू क्षेत्र का तापमान
जम्मू = 4.9°C
बनिहाल = -3.4°C
बटोटे = 1.5°C
कटरा = 6.7°C
भद्रवाह = -0.8°C
किश्तवार = 2.4°C
पैडर = -8.3°C
कठुआ = 5.0°C
रामबन = 3.3°C
रियासी = 1.2°C
सांबा = 0.5°C
उधमपुर = -0.5°C
पुंछ = 0.7°C
राजौरी = 1.4°C
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश