Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नॉर्थ कोरिया में आई भयानक बाढ़ से 4000 से ज्यादा की मौत, भड़के किम जोंग ने लापरवाही के आरोप में 30 अधिकारियों को दी फांसी की सजा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश में आई बाढ़ को रोक पाने में नाकाम रहने के कारण 30 हाई रैंकिंग अधिकारियों को फांसी दे दी है। विनाशकारी बाढ़ ने चागांग प्रांत के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया, जिसमें 4000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई लोग मारे गए। इन अधिकारियों पर आरोप है कि ये बाढ़ को रोकने में नाकाम रहे जिससे इतने लोगों की मौत हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पार्टी के 20-30 प्रमुख व्यक्तियों को पिछले महीने के अंत में एक ही समय में मार डाला गया। इसके अलावा चागांग प्रांत के बर्खास्त पार्टी सचिव कांग बोंग-हून को भी इस परिस्थिति के लिए पकड़ लिया गया है। उत्तर कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के मुताबिक किम जोंग-उन ने अधिकारियों से उन लोगों को सख्ती से दंडित करने को कहा है जो आपदा को रोकने की अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पाए हैं।

जुलाई में उत्तर कोरिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ देखा गया। इससे 4000 से ज्यादा घर प्रभावित हुए। 5000 लोग अलग-थलग पड़ गए। किम जोंग ने व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया था। इससे जुड़े वीडियो फुटेज सामने आए थे। KCNA के मुताबिक बच्चों, वृद्ध और विकलांग सैनिकों सहित 15,400 से ज्यादा लोगों को प्योंगयांग की फैसिलिटी में ठहराया गया है। किम जोंग उन ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को फिर से बनाने में दो से तीन महीने लगेंगे। किम जोंग ने कहा कि प्रांत के कुछ हिस्सों को विशेष आपदा आपातकालीन क्षेत्र घोषित किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायली सेना की स्ट्राइक में हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील ढेर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शुक्रवार को इजरायली सेना ने स्ट्राइक करते हुए हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर इब्राहिम अकील को मार गिराया। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक रिहायशी इलाके में हमला किया, जहां हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील मौजूद था। हिजबुल्लाह ने भी अकील के मारे जाने की पुष्टि की। लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि हमले में कम से कम 14 लोग बेमौत मारे गए, जबकि 66 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले से एक बड़ा गड्ढा हो गया और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कम से कम दो इमारतें ध्वस्त हो गईं।

ताजा इजरायली हमला हिजबुल्लाह के लिए एक और झटका है, क्योंकि इसी हफ्ते के हमले में हिजबुल्लाह की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर और वॉकी-टॉकी फट गए थे, जिसमें 37 लोग मरे और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। इसके अलावा ये दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार है, जब इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के दूसरे टॉप सैन्य कमांडर को निशाना बनाया है। जुलाई में बेरूत में एक और इजरायली हमले में ऑपरेशन चीफ फुआद शुकर मारा गया था।

दावा है कि अकील 1980 के दशक में हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था और लेबनान के बाहर संगठन के हमलों के लिए जिम्मेदार था। अकील हिजबुल्लाह के कुलीन राडवान फोर्स का एक सीनियर लीडर था, जिसे तहसीन के नाम से भी जाना जाता था। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से इस पर 7 मिलियन डॉलर (तकरीबन 60 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था, क्योंकि 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर हुए बम धमाकों में उसकी भूमिका थी। मरीन कॉर्प्स बैरकों पर हुए आतंकी हमलों में 241 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए थे। उसके पहले के एक हमले में 63 लोगों की मौत हुई थी।

Continue Reading

Trending