Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

दक्षिण से आए गोवंश को सीएम योगी ने दिया भवानी और भोलू नाम

Published

on

Loading

गोरखपुर। आंध्र प्रदेश के येलेश्वरम स्थित गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाए गए नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर नस्ल की नवोन्नत ब्रीड) के गोवंश (एक बछिया और एक बछड़ा) का शनिवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामकरण किया। उन्होंने बछिया का नाम भवानी रखा है तो बछड़े का नाम भोलू। मंदिर की गोशाला में दक्षिण से आए गोवंश की इस जोड़ी का नाम रखने के बाद सीएम ने उनसे खूब बातें की, खूब दुलारा। गोसेवक मुख्यमंत्री के स्नेह से मात्र दो दिन में सुदूर से आए ये गोवंश उनसे पूरी तरह अपनत्व भाव से जुड़ गए हैं।

नादिपथि मिनिएचर नस्ल की गाय को दुनिया की सबसे छोटी गाय माना जाता है। इसे पुंगनूर नस्ल की ही ब्रीडिंग से विकसित किया गया है। नादिपथि मिनिएचर को माइक्रो मिनिएचर भी कहा जाता है। इस नस्ल के गोवंश की एक बछिया और बछड़ा को गुरुवार देर रात आंध्र प्रदेश के नादिपथि गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाया गया। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह इन गोवंश को स्नेहासींचित किया था और अपने हाथ से गुड़ और चारा खिलाया था। नादिपथि गोशाला से आए संचालक और नादिपथि मिनिएचर ब्रीड विकसित करने में अनुसंधान करने वाले डॉ. पी. कृष्णम राजू ने मुख्यमंत्री को नादिपथि मिनिएचर नस्ल की गायों की विशेषता के बारे में बताया। सीएम योगी से मुलाकात के बाद डॉ. कृष्णम राजू ने कहा कि योगी जी की गोसेवा और गोप्रेम देखकर वह अभिभूत हो गए हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

एक्सीडेंट के बाद पुल से गिरी लड़की, पिलर पर अटकी, दो बार मौत को दी मात

Published

on

Loading

नोएडा। जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। ये कहावत नोएडा में एक लड़की पर सही साबित हुई। यहां एक फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे के बाद युवती उसके नीचे गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि युवती जमीन पर गिरने की बजाय ओवरब्रिज के ही गैप में गिर गई। जिससे उसकी जान बच गई। अगर हादसे के बाद वो फ्लाईओवर से सीधा नीचे गिरती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। लोगों का कहना है कि पहले एक्सीडेंट में युवती ने मौत को मात दी, जिसके बाद नीचे गिरने से भी उसकी मौत हो सकती थी, लेकिन यहां भी उसकी जान बाल-बाल बच गई।

लड़की अपनी स्कूटी से जा रही थी। नोएडा के सेक्टर-25 के सामने फ्लाईओवर पर उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह पिलर पर फंस गई। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़की को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने सेक्टर-20 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की के रेस्क्यू का प्रयास शुरू किया।

बताया जा रहा है है कि स्कूटी चला रही लड़की को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे ये घटना हुई। फ्लाईओवर के पिलर पर फंसी लड़की का रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी दी गई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़की के रेस्क्यू के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस अज्ञात वाहन को ढूंढ निकाला जाएगा।

Continue Reading

Trending