प्रादेशिक
देवताल-माणापास लोक विरासतीय यात्रा-2024 सम्पन्न
वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर जोशी की रिपोर्ट
लोक विरासतीय देवताल- माणापास लोकयात्रा आज सम्पन्न हो गयी। 2015 से उत्तराखंड के पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. मोहनसिंह रावत “गांववासी” द्वारा शुरू की गई इस यात्रा को प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम से लोकयात्रा ने प्रस्थान किया। जय बदरीविशाल के जयघोष के साथ यात्रा बदरीधाम से 55 किमी दूर उच्च हिमालय स्थित माणापास-देवताल पहुंची।
देवताल में तीर्थयात्रियों ने पूजा-अर्चना की और अपने पितरों को भी पवित्र सरोवर का जल अर्पण किया। इस बार प्रशासन ने 54 लोगों को यात्रा पर जाने की अनुमति दी थी। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने तीर्थ यात्रियों को रास्तेभर सुविधा दी और जलपान-भोजन का भी इंतज़ाम किया था।
देवताल चमोली गढवाल में देश की सबसे ऊंचाई की झील है। लगभग 18000 फ़ीट पर इसी पवित्र सरोवर से देवनदी सरस्वती का उद्गम है। माना जाता है कि देवताल में देवता स्नान करते हैं। 1962 से पूर्व भारत-तिब्बत व्यापार का यह प्रमुख रास्ता था। लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इसको बंद कर दिया गया था।
इस अवसर पर प्रोफे.सुभाष चंद्र थलेडी ने बताया कि देवताल-माणापास से कैलाश मानसरोवर के रास्ते को खोलने के लिए सरकार को विचार करना चाहिए, क्योंकि यह रास्ता नजदीक और सुगम है। साथ ही सीमा तक सड़क मार्ग से जुड़ा है। इससे तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। इसी के साथ देवताल जाने के लिए भी स्थानीय तीर्थ यात्रियों को सुगमता से जाने-आने की सुविधा भी दी जानी चाहिए।
देवताल में पूर्व मंत्री स्व.मोहनसिंह रावत के नेतृत्व में बने हनुमान मंदिर में। भी पूजा अर्चना की गई। “गांववासी अमर रहे’ के नारों से देवताल गूंज उठा।
पंडित भास्कर डिमरी के संयोजन में इस यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बी.डी. सिंह, प्रोफे. (डॉ.) सुभाष चंद्र थलेडी, डॉ. श्रीनंद उनियाल, पंकज डिमरी, अभिषेक भंडारी, दीपा रौथाण, संजीव रौथाण, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. चेतना पुरोहित, सिद्धार्थ उनियाल, पंकज हटवाल आदि समेत लगभग चार दर्जन यात्री शामिल हुए।
नेशनल
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU Election) में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए छात्र आज यानी शुक्रवार, 27 सितंबर को मतदान करेंगे। मतदान दो फेज में होगा। पहला चरण सुबह 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरा चरण में शाम तीन बजे से शाम 7.30 बजे तक होगा।
कैसे डाल सकते है वोट
फर्स्ट ईयर के छात्र फीस की रसीद और ID कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे। दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को कॉलेज का ID Card दिखाने के बाद ही मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस साल 22 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मेन मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (NSUI) के बीच है। DUSU चुनाव की मतगणना 28 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और शाम तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इजरायली सेना के हमले में लेबनान में अब तक 500 लोगों की मौत, 1650 से अधिक घायल
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में दूसरे फेज की वोटिंग जारी, पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने लोगों से बड़ी तादाद में मतदान की अपील की
-
नेशनल2 days ago
हरियाणा के सोनीपत में बोले पीएम मोदी- “कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान जारी, फारूक अब्दुल्ला ने बेटे उमर संग डाला वोट
-
मनोरंजन2 days ago
बीजेपी से मिली चेतावनी के बाद कंगना के बदले सुर, कहा- मैं जो भी बोलती हूं, मेरे निजी विचार
-
नेशनल2 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता है ईरान, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दी चेतावनी