आध्यात्म
Happy Navratri 2024 : गुरुवार से शारदीय नवरात्रि का पवित्र पर्व प्रारंभ, जानें 9 रूप
नई दिल्ली। आज, 3 अक्टूबर, गुरुवार से शारदीय नवरात्रि का पवित्र पर्व प्रारंभ हो रहा है. यह ध्यान देने योग्य है कि हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों का अत्यधिक महत्व है। इन दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और उनके नाम पर उपवास रखते हैं। माता रानी की भक्ति से भरपूर कुछ बेस्ट शुभकामना संदेश, जिन्हें भेजकर आप अपनों के नवरात्रि खास बना सकते हैं
कैसे करे विश
माता दुर्गा से प्रार्थना हैं कि आपको
बल, बुद्धि, ऐश्वर्या, सुख और संपन्नता प्रदान करें
नवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएंमाता
मां दुर्गा, मां अंबे, जय जगदंबे,
मां भवानी, जय मां शीतला, मां वैष्णो, मां चंडी,
माता रानी मेरी और आपकी मनोकामना पूरी करें
नवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
सुबह सुबह लो मातादुर्गा का नाम,
पूरे होंगे आपके अधूरे और बिगड़े काम!
नवरात्रि 2024 की बधाई
तेरे 9 रूप से है 9 भुजाएं
1 से मिले बल
2 दे बुद्धि
3 से मिले ऐश्वर्य
4 दे हमें सुख
5वीं भुजा देती स्वास्थ्य
6 देती भक्ति
7 देती है अभिजीत
8 भुजा है देती निर्भीकता
9 करे सम्पन्नता प्रदान
आध्यात्म
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
लखनऊ। शक्ति उपासना का पर्व नवरात्र आज से शुरू चुका है। आज से नौ दिन तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नौ दिनों तक पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं।
एस्ट्रोलॉजर सरिता गुप्ता के मुताबिक, नवरात्रि में नवार्ण मंत्र का जाप किया जाए तो भक्त की हर मनोकामना पूरी होगी। नवार्ण मंत्र मां दुर्गा का सबसे शक्तिशाली मंत्र है, जिसका जाप करने से हर बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा और आपको सफलता मिलेगी। नवार्ण मंत्र में नौ ग्रहों को नियंत्रित करने और मां दुर्गा के तीनों रूपों की एक साथ साधना का प्रभाव समाहित है। इसलिए इसे सबसे शक्तिशाली महामंत्र कहा गया है। इस मंत्र का जाप करने से मां भगवती का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
नवार्ण मंत्र:
नवार्ण मंत्र- ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ की शक्ति अपार है। इसमें मां जगदम्बा की शक्ति समाई हुई है। इसका अनुष्ठान करने वाले साधक की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह सरल है और शीघ्र सिद्ध होता है। इस मंत्र में ‘ऐं’ मां सरस्वती का, ‘ह्रीं’ मां लक्ष्मी या भुवनेश्वरी का तथा ‘क्लीं’ मां काली का प्रतीक है। इन बीज मंत्रों में इन देवियों की शक्तियां समाई हैं। नवार्ण मंत्र की साधना धन-धान्य, सुख-समृद्धि आदि सहित सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। अनुष्ठान यदि बिना विशेष कामना के भी किया जाय तो मां दुर्गा साधक को सभी सुख स्वत: प्रदान कर देती हैं। यदि इसकी मौन एवं दीर्घकालिक साधना की जाय तो वाक्सिद्धि प्राप्त होती है।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
इन आयुर्वेदिक उपायों से बिना एक्सरसाइज भी कम कर सकते हैं वजन
-
ऑफ़बीट1 day ago
Gandhi Jayanti 2024 : भारतीय नोटों पर कैसे छपी गांधी जी की तस्वीरें किसने और कब खींची थी फोटो, जाने कुछ अनसुने किस्से
-
आध्यात्म6 hours ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
नेशनल2 days ago
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल
-
ऑफ़बीट2 days ago
UPI ने बनाया नया रिकार्ड, सितंबर में लोगों ने कर डाले 20 लाख करोड़ से अधिक के लेनदेन
-
नेशनल2 days ago
लेह से दिल्ली धरना देने आ रहे थे सोनम वांगचुक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
नेशनल2 days ago
सुप्रीम कोर्ट ने मजदूर के बेटे को दिलाया IIT में एडमिशन, कहा- प्रतिभाशाली छात्र को मझधार में नहीं छोड़ सकते
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
थाईलैंड में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस में आग से 25 बच्चों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या