उत्तर प्रदेश
देवरिया में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले मनचलों का हुआ हिसाब, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि छेड़छाड़ के 2 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस फरार दोनों मनचलों को भी खोज रही है। माना जा रहा है कि वह दोनों भी जल्द पकड़ में आ सकते हैं। पकड़े गए मनचलों के नाम रितिक यादव और धीरज पटेल हैं। ये दोनों थाना तरकुलवा के बंजरिया के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, छेड़खानी के दोनों आरोपी धीरज पटेल पुत्र राधाकृष्ण और रितिक यादव पुत्र दीनानाथ निवासी बैकुंठपुर बंजरिया टोला, देवरिया बाइक से तरकुलवा क्षेत्र के सिरसिया गोठा की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। धीरज के बाएं और रितिक के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के पास दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है। बीते शुक्रवार को देवरियां तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। छात्राएं पास के ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्राएं हैं। शुक्रवार की सुबह वह स्कूल में परीक्षा देने के लिए साइकिल से गई थीं।
परीक्षा देने के बाद दोनों छात्राएं अपने घर लौट रहीं थी। इस दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवकों ने दोनों छात्राओं को रास्ते में ही घेर लिया। छात्राओं के साथ वे छेड़खानी करने लगे। छात्राएं किसी प्रकार छात्राओं के चंगुल से छूटकर भागीं। छात्राओं ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया। आरोपियों की सूचना के आधार पर रविवार रात एक्शन हुआ।
उत्तर प्रदेश
बदायूं में मासूम के साथ मुस्लिम युवक ने किया रेप, गिरफ्तार
बदायूं। बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ मुस्लिम युवक ने रेप की घटना क़ो अंजाम दिया गया है। आरोपी ने बच्ची को अपनी दुकान पर पैसे देने के लालच से बुलाया और उसके सतह इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला क्या है
कस्बे के रहने बाले एक व्यापारी की बेटी जिसकी उम्र करीब 7 वर्ष है वह अपनें घर से दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। उसी दौरान कस्बे के रहने बाले तारिक ने पैसे क़ा लालच देकर उसे अपनी दुकान पर बुलाया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने बच्ची को धमकी देते हुए कहा कि वह घर पर इस बात की जानकारी न दे वर्ना उसके माता-पिता उसकी पिटाई करेंगे।
इसके बाद बच्ची जब बदहवास हालत में घर गई तो मां के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले मे पुलिस का कहना है कि पीड़िता की माँ की तहरीर पर पोस्को एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
-
आध्यात्म1 day ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
प्रादेशिक3 days ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
नेशनल3 days ago
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
-
मनोरंजन2 days ago
बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बदायूं के इस गांव में आजादी के बाद भी नहीं मिली रोड की सुविधा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
खेल-कूद3 days ago
ऋषभ पंत मना रहे अपना 27वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता