Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास चलाएगी योगी सरकार

Published

on

Loading

लखनऊ | योगी सरकार 36.80 करोड़ पौधरोपण के बाद अब पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास चलाएगी। यह अभियान 3 अक्टूबर से लेकर 14 जनवरी तक चलेगा। मंगलवार को वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल नदी तट पर स्थित ‘‘सौमित्र वन’’ में पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का शुभारंभ किया। उन्होंने सौमित्र वन में रोपित वृक्षों का अवलोकन भी किया।

जनपदों का निरीक्षण करेंगे वन मंत्री

वन मंत्री ने कहा कि 3 अक्टूबर से 14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वृक्षारोण महाअभियान के अंतर्गत रोपित किये गये वृक्षों की देख-भाल एवं सुरक्षा का कार्य किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे प्रदेश में जितने भी पेड़ लगाये गये हैं, उनका विशेष ध्यान रखा जाय, क्योंकि ये पेड़ मॉं के नाम से लगाये गये हैं और मॉं से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह स्वयं जनपदों का भ्रमण कर रोपित पौधों की स्थिति को देखेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, पीसीसीएफ वन्य जीव संजय श्रीवास्तव, एमडी वन निगम सुनील चौधरी, पीसीसीएफ कार्ययोजना अशोक कुमार, उप्र वन निगम के महाप्रबंधक संजय पाठक, सीसीएफ लखनऊ मंडल रेनू सिंह आदि की मौजूदगी रही।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग घायल

Published

on

Loading

सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई जिसके चलते ट्राली में सवार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली प्रभारी चंद्र सेन सैनी मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंचें ओर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भर्ती कराया।

बुधवार को सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेश्वरी गांव के पास पहुंची तो चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के खाई में पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। राह चलते लोगों ने हादसे की सूचना देहात कोतवाली पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र सेन सैनी मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे ओर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायल श्रद्धालुओं को उपचार हेतू जिला चिकित्सालय भर्ती कराया।

ये हुए घायल

अभिषेक पुत्र प्रतीश (20), विशाल पुत्र ओम कुमार (18), हर्षित पुत्र ऋषिपाल (15), अमरीश पुत्र श्याम सिंह (27), आशू पुत्र विनोद (18), कप्तान पुत्र अनिल (18), वेश पुत्र बिजेन्द्र (20), सुमित पुत्र अशोक (21), अनिकेत पुत्र रामचंद्र (16), आदेश पुत्र विनोद (16), कार्तिक पुत्र पंकज (18), काला पुत्र प्रितम (20), रितिक पुत्र ओमबीर (17), शौरभ पुत्र ओमबीर (18), आर्यन पुत्र सुमित (14) निवासीगण ग्राम लंढौरा गुर्जर व निगम पुत्र नरेश निवासी ग्राम कांकरकुई थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर हैं।

Continue Reading

Trending