Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

RATAN TATA LOVE STORY : प्यार हुआ,1962 भारत-चीन युद्ध के चलते नहीं हुई शादी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश के प्रमुख कारोबारी रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। रतन टाटा 86 साल के थे वे अपने चेकअप के लिए हॉस्पिटल भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी सेहत ठीक है और किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है। रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के चेयरमैन अपने अच्छे कामों के लिए दुनियाभर में मशहूर इस व्यवसायी के बारे में कुछ रोचक और ढेरों ऐसी कहानियां भी हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं रतन टाटा के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

भारत-चीन युद्ध के चलते

रतन टाटा ने एक बार स्वीकार किया था कि जब वे लॉस एंजिल्स में काम कर रहे थे उस समय उन्हें किसी से प्यार हो गया था, लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के चलते लड़की के माता-पिता अपनी बेटी को भारत भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की। इसके बाद वह कारोबारी दुनिया में रम गए और फिर निजी जिंदगी के बारे में सोचने का मौका ही नहीं मिला।

नेशनल

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Published

on

By

Loading

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित NCPA लॉन में लोगों को हुजुम उमड़ पड़ा। देश की नामचीन राजनीतिक हस्तियां, उद्योग जगत से जुड़े लोग, फिल्मी हस्तियां, खेल से जुड़े लोगों के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा

‘जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे चकित कर दिया। हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। समय रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति शांति शांति।

Continue Reading

Trending