Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज आज मना रहे हैं अपना 27वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे है बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। इस युवा स्टार बल्लेबाज ने पिछले ही साल अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करियर की शुरुआत की थी। रिंकू सिंह 27 साल के हो गए हैं. देश का प्रतिनिधित्व करते हुए, रिंकू सिंह ने भले ही कुछ ही मैच खेले हों, लेकिन उन्होंने खेल पर अपनी छाप छोड़ी है. 60 से ऊपर की औसत और 174.36 की स्ट्राइक रेट के साथ रिंकू सिंह ने सिर्फ़ 17 पारियों में 240 रन बनाए हैं.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रैंचाइज़ी के लिए उनका प्रदर्शन और भी आश्चर्यजनक है, जिसने टीम को आईपीएल 2024 का खिताब जीतने में मदद की. प्रशंसक स्टार बल्लेबाज और टी20 मैचों के बेहतरीन फिनिशरों में से एक रिंकू सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading

खेल-कूद

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट: बारिश बनी विलेन, पहले दिन का खेल बिना टॉस हुए रद्द

Published

on

Loading

बेंगलुरु। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल रद्दकर दिया गया है। इस दौरान टॉस भी नहीं हो सका। बेंगलुरु में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में अंपायर्स ने ग्राउंड स्टॉफ से बात करने के बाद दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया।

बेंगलुरु में बारिश की शुरुआत सुबह सात बजे से हुई और पूरे दिन लगभग चलती रही। इससे पहले मंगलवार को भी हो रही लगातार बारिश के कारण अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया था। अंपायरों ने 2.30 बजे मैदान का निरीक्षण कर यह माना कि आज मैदान को खेल के लिए तैयार नहीं किया जा सकता है।

अब यह टेस्ट मैच पांच की बजाय चार दिन का हो चुका है, जहां अब प्रत्येक दिन कम से कम 98 ओवर फेंके जाएंगे। इसके कारण मैच भी सुबह 9:30 की बजाय 9:15 पर शुरू होगा, जबकि टॉस 9:45 पर निर्धारित है। सुबह का सत्र 9:15 पर शुरू होने के बाद 11:30 तक चलेगा, जिसके बाद लंच ब्रेक होगा।

दोपहर का सत्र 12:10 से 2:25 बजे तक खेला जाना है और उसके बाद चायकाल होगा। अंतिम सत्र दोपहर 2:45 से 4:45 बजे तक होगा। शाम को ओवर पूरा ना होने पर खेल को आधे घंटे के लिए बढ़ाया जा सकता है। पहले दिन के खेल को जब 2.30 बजे रद्द घोषित किया गया, तो बारिश और तेज हो गई। हालांकि दूसरे दिन फिर से बारिश का ही पूर्वानुमान है।

यूं तो चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है और एक मिनट में लगभग 10 हजार लीटर पानी को ड्रेन कर सकता है। लेकिन एक और बाधा यह भी है कि खराब मौसम के कारण ब्रॉडकास्टर हॉकआई को भी फॉर्मेट करके नए मैच के लिए तैयार नहीं कर सके हैं। इसमें लगभग एक घंटा लग सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट मैचों में जीत से भारत की अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ जाएगी।

Continue Reading

Trending