Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बहराइच में दूसरे दिन भी भड़की हिंसा, दुकानों और बाइक शो रूम में लगाई आग, इंटरनेट बंद

Published

on

Loading

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान युवक की हत्या के अगले दिन यानी आज फिर से हिंसा भड़क गई है। सोमवार की सुबह एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों के साथ सड़क पर निकल आए। यहां एक दुकान, कार के साथ ही बाइक शो रूम आग लगा दी। प्रदर्शकारियों ने शव की अंत्येष्टि से मना कर दिया है।

युवक की मौत के बाद लोग न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे हैं। सड़क पर शव रखकर लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। देखते ही देखते तनाव बढ़ गया, जिसकी वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहां भगदड़ मच गई। लोग लाठियों से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी भीड़ पर छोड़े हैं। इस दौरान प्रभावित इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज के साथ ही आंसूगैस के गोले भी छोड़े हैं।

इस मामले में मुख्य आरोपी हरदी थाना के महाराजगंज निवासी अब्दुल हमीद के साथ ही सरफराज, फहीम, मारुफ, साहिर, ननकऊ सहित अन्य को बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मृतक युवक के शव को तहसील महसी ले गए ग्रामीण

आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को रामगोपाल के शव को तहसील महसी ले गए। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि जैसे उसने रामगोपाल के साथ किया, वैसे आरोपियों के साथ होना चाहिए। लोगों का कहना है कि पुलिस ने ढिलाई बरती नहीं तो ये घटना ना होती। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस उल्टा शोभा यात्रियों पर ही लाठीचार्ज किया।

बहराइच में कैसे हिंसा भड़की?

बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान महसी इलाके के महाराज गंज में दो समुदाय आमने सामने आए। इसके बाद तनाव की स्थिति बनी। कुछ अराजक तत्वों ने कथित तौर पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाल रहे लोगों पर पथराव किया। घटना बढ़ती चली गई और फिर गोलियां चलने लगीं। पुलिस के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर को हुई, जब जुलूस मुस्लिम इलाके से गुजर रहा था, तभी दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहराइच की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला बताती हैं कि महासी के महाराजगंज इलाके में, एक जुलूस मुस्लिम इलाके से होकर मस्जिद से गुजर रहा था। समूहों के बीच कुछ मुद्दों पर बहस हुई। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलने से उसकी मौत हो गई और उसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

उत्तर प्रदेश

बलिया : ज्यादा मुनाफे के चक्कर में आलू को किया लाल, 21 क्विंटल रंगा आलू खाद्य विभाग द्वारा किया गया जब्त

Published

on

Loading

बलिया। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर मे कुछ लोग आम आदमी की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने बलिया के परिखरा स्थित नवीन मंडी स्थल से 21 क्विंटल रंगा आलू जब्त किया है।

इस आलू को नए आलू के तौर पर बेचा जाना था। इस पर लगाया गया रंग सेहत के लिए बहुत हानिकारक बताया जा रहा है।ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि यह नया आलू दिखे। प्राकृतिक आलू के मुकाबले कृत्रिम रंग में रंगे हुए आलू को सामान्य आलू के रेट के मुकाबले प्रति क्विंटल 400 रुपये अधिक दर पर बेचते थे।

औषधि प्रशासन विभाग ने नवीन मंडी स्थल से 21 क्विंटल रंगा आलू जब्त किया है। इसका नमूना जांच के लिए लैब में जांच के लिए भेज दिया है। विभागीय टीम ने बड़ी मात्रा में कृत्रिम रंग (आर्टिफिशियल कलर) भी बरामद किया है।

खाद्य विभाग को शिकायतें मिली थीं कि मंडी में व्यापारी आलू को कृत्रिम रंगों से रंगकर बेच रहे हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने उपभोक्ताओं को कृत्रिम रंग में रंगे हुए आलू के उपयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि इसका सेवन स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।

Continue Reading

Trending