जयपुर। जयपुर में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जयपुर में अजमेर रोड के पास सीएनजी ट्रक और एक ट्रक की टक्कर हो गई। इसके बाद धमाका हुआ, जिससे आग लग गई। इस हादसे में 10 लोग जिंदा जल कर मर गए है। इस हादसे में 40 लोग झुलस गए है। ये हादसा इतना भीषण था कि इसमें 40 गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई। इन सभी गाड़ियों में कई लोग बैठे थे, जिन्होंने भाग कर अपने जान बचाई है।
शुक्रवार अल सुबह भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे पर केमिकल भरे ट्रक से भिड़ंत के बाद पेट्रोल पंप के पास खड़े सीएनजी के टैंकर में धमाके के साथ आग लग गई। हादसे की चपेट में रोडवेज बस, स्लीपर, कई ट्रकों सहित अन्य गाड़ियां भी आ गईं। वहीं छोटी मोटी सभी गाड़ियां मिला 40 के करीब गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। जहां हादसा हुआ वहां पर 3 पेट्रोल पंप मात्र 30 से 50 मीटर की दूरी पर हैं।
अब जली गाड़ियों को हटा कर रास्ता सुचारू करने के प्रयास तेज किया जा रहा है। वहीं एक गैस से भरे ट्रक पर लगातार पानी मार कर ठंडा किया जा रहा है। इस ट्रक से गैस लीक होने की आशंका के चलते दो दमकल गाड़ियां लगाई गई है। कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, कुंवर राष्ट्रदीप, योगेश दाधीच, अमित कुमार, सागर राणा जिला कलेक्टर, सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जेसीबी और क्रेन की सहायता से गाड़ियों को हटाया जा रहा है।
उधर, भजनलाल शर्मा मामले की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले एसएमएस अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की उसके बाद मुख्यमंत्री तुरंत हादसे की जगह पर पहुंच कर हालात का जायज लिया अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी तरह से घायलों के इलाज में कोई भी लापरवाही ना बरती जाए तुरंत प्रभाव से चिकित्सा सुविधा सभी को उपलब्ध कराई जाए।