रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा है कि आने वाला साल सबके लिए नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए। सीएम ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नए साल पर हम सबको नया संकल्प अपने जीवन के लिए लेना चाहिए। हमें नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था। छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से हमने वो गारंटी पूरी की। सरकार बनने के पहले दिन से लेकर आजतक हम मोदी की गारंटी और जनता के हित में काम कर रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि जनता के हर वर्ग तक सरकार का फायदा पहुंचे, जिसमें हम पूरी तरह से सफल हुए हैं।