उत्तर प्रदेश
लखनऊ में पत्नी और चार बेटियों का हत्यारा बदर गिरफ्तार, 25 हजार रु का था इनाम
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/baar.png)
लखनऊ। राजधानी के नाका इलाके में एक जनवरी को होटल के कमरे में अपने बेटे के साथ मिलकर परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के आरोपी बदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 27 दिनों तक पुलिस को चकमा देने के बाद बदर को लखनऊ से ही पकड़ा गया। पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
बदर की तलाश में लखनऊ, आगरा, कानपुर और संभल समेत कई जिलों की पुलिस टीम जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर जनता से उसकी जानकारी देने की अपील की थी। आखिरकार, सरोजनीनगर के एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से पुलिस को बदर को पकड़ने में सफलता मिली।
पुलिस ने जब उससे हत्या की वजह पूछी तो बदर ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। दबाव बनाने पर भी वह गुमराह करने वाले जवाब देता रहा। पुलिस को आशंका है कि बदर, अरशद की ही तरह गलत बयान देकर जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है।
पत्नी बेटियों की हत्या कर फरार था
नाका स्थित शरणजीत होटल में 31 दिसंबर की रात बदर अपने बेटे अरशद के साथ मिलकर पत्नी व बेटियों की हत्याकर फरार हो गया था। बदर आगरा का रहने वाला था और 30 दिसंबर 2024 को अपने परिवार के साथ लखनऊ आया हुआ था। हत्या के बाद से ही बदर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। नाका पुलिस ने कोर्ट से बदर का एनबीडब्ल्यू भी जारी कराया था, जिसके बाद डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने गिरफ्तारी के लिए बदर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी बदर को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश
यूपी के एटा जिले में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस, शौक के लिए पहनी थी वर्दी
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/untitled-design-74-1739715883.webp)
एटा : हाल ही में बिहार में एक फर्जी आईपीएस को पकड़ा गया था, जो कई दिनों तक काफी चर्चा में था। वहीं अब यूपी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एटा जिले की जलेसर पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना अपराध कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने शौक से वर्दी पहनी थी, जो कि दिखावटी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाद सुलझाने गया था शख्स
दरअसल, जलेसर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुधीर कुमार राघव ने मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बताकर एक विवाद सुलझाने पहुंचा। हालांकि इस दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान ललितपुर जिले के कोतवाली नाका क्षेत्र निवासी हेमंत प्रताप सिंह बुंदेला के रूप में हुई है।
एसएचओ सुधीर कुमार राघव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उप निरीक्षक चन्द्रशेखर त्रिपाठी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खाकी वर्दी पहनी थी, लेकिन आईपीएस के अनुरूप उसकी बेमेल वर्दी देखकर पुलिस को उसके आईपीएस होने पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस की टीम ने कड़ाई से उससे पूछताछ की तो मामला सामने आया। उसने बताया कि शौक में उसने यह वर्दी पहनी थी। वहीं उसने अपना अपराध कबूल किया और कहा कि वह आईपीएस अधिकारी नहीं है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
नेशनल3 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में टेरर लिंक के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिया एक्शन
-
करियर3 days ago
CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 42 लाख छात्र होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव
-
राजनीति2 days ago
बेंगलुरु की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जयललिता की संपत्ति को जब्त करने का सुनाया फैसला
-
प्रादेशिक2 days ago
जेडीयू नेता राजीव रंजन की विपक्ष को नसीहत, संख्याओं को लेकर नहीं करनी चाहिए राजनीति