Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में भगदड़ के बाद CM योगी का पहला बयान- कुछ लोग गंभीर रूप से घायल, अफवाहों पर ध्यान न दें

Published

on

Loading

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को सुबह तड़के भगदड़ जैसी स्थिति मच गई जिसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद सीएम योगी का पहला बयान सामने आया है। सीएम योगी ने घटना पर कहा कि श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने से भारी दबाव बना हुआ है। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स को फांदने की वजह से कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की।

सीएम योगी ने भगदड़ की घटना पर जानकारी देते हुए कहा, ‘महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रयागराज में आज लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। कल लगभग साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का स्नान किया था। श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने से भारी दबाव बना हुआ है। रात 1-2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स को फांद कर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं।’

वह आगे कहते हैं, ‘प्रशासन स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराने के लिए लगातार लगा हुआ है। पीएम मोदी सुबह से लगभग 4 बार श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी ले चुके हैं। उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सुबह से अपडेट ले रहे हैं। फिलहाल प्रयागराज में हालात नियंत्रण में हैं लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है।’

मुख्यमंत्री ने बताया कि संतों के साथ भी मेरी बात हुई है। उन्होंने बड़ी ही विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे उसके बाद ही हम स्नान करेंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं। सीएम योगी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संयम से काम लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है।

उत्तर प्रदेश

शादी के दिन हार्ट अटैक का नाटक करके दुल्हन अपनी सहेली के साथ फरार, जानें क्या है पूरा मामला

Published

on

Loading

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन हार्ट अटैक से मौत का नाटक कर एक दुल्हन फरार हो गई, जिसे पुलिस ने झांसी के पास एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ फरार हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी डॉक्टर भारत भूषण के पुत्र विजय भूषण की शादी झांसी निवासी सुषमा शर्मा के साथ तय हुई थी। शादी का समारोह मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में आयोजित किया गया था। शादी से ठीक पहले, दुल्हन सुषमा के ब्यूटी पार्लर में हार्ट फेल होने से मौत की खबर आग की तरफ फैल गई। इसके बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने दुल्हन सुषमा को झांसी के पास एक आश्रम से बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुल्हन ने हार्ट अटैक का नाटक कर अपनी सहेली के साथ फरार होने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था और फरारी के पीछे असली वजह क्या थी। इस सनसनीखेज मामले से पूरे शहर में चर्चाओं का दौर जारी है, और पुलिस जल्द ही पूरे रहस्य से पर्दा उठाने की तैयारी में है।

मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दुल्हन के अपहरण होने की तहरीर पुलिस को दी गई थी, जिस पर पुलिस ने दुल्हन सुषमा को बरामद कर लिया है और पूछताछ के बाद पुलिस दुल्हन सुषमा को बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में पेश करेगी।

इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि 18 फरवरी को थाना नई मंडी में एक दुल्हन के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसमें 2 डेडीकेटेड टीम लगाई गईं और पुलिस द्वारा उस महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। आज न्यायालय में उसका बयान कराया जा रहा है। बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अफवाह के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है।

 

 

Continue Reading

Trending