कोप्पल। कर्नाटक के टूरिस्ट स्पॉट हम्पी से एक दिल दिल दहला घटना सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने एक विदेशी महिला पर्यटक सहित 2 महिलाओं का रेप किया। इसके साथ ही उनके 3 पुरुष साथियों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया। इनमें से एक व्यक्ति का नहर के पास से शव बरामद किया गया है। घटना बीती रात करीब 11 बजे की है।
पुलिस के अनुसार महिलाओं के साथ उनके तीन पुरुष दोस्त भी मौजूद थे। आरोपियों ने पहले इन पांचों के साथ मारपीट की, उसके बाद महिलाओं के साथ रेप किया। वहीं उनके तीन पुरुष दोस्तों को नहर में फेंक दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई। दमकल अधिकारी और पुलिस का डॉग स्क्वायड लापता पर्यटक की तलाश कर रहे हैं। वहीं आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दो स्पेशल टीमें इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के कहा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इज़रायली महिला की उम्र 27 साल बताइ जा रही है। दूसरी महिला की आयु 30 साल है। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक, राम एल अरासिद्दी ने मामले की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि होमस्टे की मालकिन ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और उसके चार मेहमान रात के खाने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे तारों को देखने गए थे, तभी आरोपी बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। पहले तो उन्होंने पूछा कि पेट्रोल कहां मिलेगा और फिर 100 रुपये मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने हमला कर दिया और बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए.