कान्फीडेरेशन ऑफ वोमेन इन्टरप्रोन्योरस ऑफ इन्डिया द्वारा “अन्तरर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर आयोजित राइजिंग स्टार्स-2025 का आयोजन राजभवन, पंजाब, प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री राज्यपाल एवं प्रशासक, चंडीगढ़ श्री गुलाब चन्द कटारिया द्वारा कुशल संचालन हेतु लखनऊ से पधारी बहुमुखी प्रतिभा की धनी, राष्ट्रीय स्तर की उद्घोषिका एवं बालीवुड अभिनेत्री भारत गौरव डॉ० अनीता सहगल वसुन्धरा को अंगवस्त्रम के रूप में शाल उढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर “बेस्ट एंकर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यपाल महोदय ने कार्यक्रम का संचालन कर रही अनीता सहगल की भूरि भूरि प्रसंशा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। देश भर के बड़े-बड़े मंचो पर संचालन की जिम्मेदारी निभाने वाली अनीता सहगल को 2000 से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं, जिसमें मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम द्वारा सुश्री अनीता सहगल का बेस्ट एंकर का खिताब शामिल है। अनीता अपनी सफलता का मूलमंत्र टाइम मैनेजमेन्ट को बताती है। इनका सपना है कि पूरी दुनिया मे संचालन ही उनके नाम का पर्याय बने। अनीता सहगल नें माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति, माननीय उप राष्ट्रपति, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय श्री राज्यपाल के अनेकों कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया है और आज भी अनवरत करती आ रही है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, श्री राज्यपाल, पंजाब श्री वी०पी० सिंह, ए०डी०सी०, श्री राज्यपाल स्क्वार्डन लीडर श्री गौरव मलिक, मिस मीतू पुरी, रिया रहेजा सहित बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे।


