लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में महिला से रेप और हत्या करने वाले आरोपी अजय द्विवेदी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी अजय द्विवेदी पर करीब 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। देर रात लखनऊ पुलिस के साथ अजय की मुठभेड़ हुई। घेरे जाने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली से अजय घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत उसकी मौत हो गई।
बता दें कि अजय ने दो दिन पूर्व महिला को आलमबाग से ई-रिक्शा से लाकर मलिहाबाद के वाजिदनगर नगर में आम के बाग में मौत के घाट के उतार दिया था। दो दिनों की कड़ी मशक्कत कब बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। एक आरोपी दिनेश को दोपहर में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।
दूसरे आरोपी अजय के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और मुठभेड़ के दौरान आरोपी अजय की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। आरोपी अजय पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इतना ही नहीं आरोपी पर पहले से 23 गंभीर मुकदमे दर्ज थे और वह पहले भी रेप के आरोप में जेल जा चुका था।
मलिहाबाद के देवा रेस्टोरेंट के आस-पास पुलिस ने आरोपी को घेरा तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने आत्मरक्षा में आरोपी पर गोली चलाई, गोली लगने के कारण आरोपी घायल हो गया। फिर घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। अजय के पास से एक तमंचा, दो मोबाइल फोन, कुछ रुपये, व अन्य सामान मिला है।