पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ इस हफ्ते बिहार का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ के इस दौरे के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
सभी अधिकारी चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, आयोग दशहरे के बाद, संभवतः अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इस बार मतदान तीन या उससे अधिक चरणों की बजाय दो चरणों में होने की संभावना है।
चुनाव की संभावित तिथियाँ
अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को जारी होगी। इसके बाद चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। मतदान संभवतः नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में दो चरणों में होगा। चुनाव आयोग छठ और दीपावली को ध्यान में रखते हुए मतदान का कार्यक्रम तय करेगा। अक्टूबर में दीवाली और अंतिम सप्ताह में छठ महापर्व है।चर्चा है कि 2 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच वोटिंग कराई जा सकती है।बता दें कि 22 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसलिए नई विधानसभा के गठन से पहले चुनाव होना अनिवार्य है। चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।