पवन अग्रवाल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की ककरौली थाना पुलिस और हत्यारो के बीच आज एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली थी इस दौरान पुलिस की गोली लगने से पांच बदमाश घायल हुए हैं,तो वहीं दो अन्य बदमाशो को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। इन हत्यारो के पास से पुलिस ने चार तमंचे, 1 पिस्टल भारी मात्रा में कारतूस 5 मोबाईल फोन और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव में 1 नवंबर को गांव के ही सौरभ उर्फ सोनू की घर से बुलाकर योजनाबद तरीके से गोली मारकर और चाकू से गोदकर निर्माम हत्या कर दी गई थी। जिसका शव ईंख के खेत से पुलिस ने बरामद किया था।बताया जा रहा है कि सौरभ उर्फ सोनू की हत्या को अंजाम इसलिए दिया गया था कि वह अपने ही गांव के मेहरबान सिंह उर्फ वीर सिंह की बेटी से बेपनाह मोहब्बत करता था जिससे नाराज मेहरबान ने अपने बेटे वंश और उसके दोस्त आलीशान ,अंशुल के साथ मिलकर सौरभ उर्फ सोनू की हत्या करने की साजिश रची थी। जिसके लिए दानिश नाम के एक बदमाश को हत्या करने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी में तैयार किया था और फिर साजिश के तहत सौरभ उर्फ सोनू को गांव के बाहर बुलाया गया था जहां सभी ने मिलकर चाकू से गोदकर और गोली मार कर उसकी निर्माम हत्या कर शव को ईंख के खेत में छुपा दिया था। जिसके बाद सभी आरोपी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरो से छुपते छुपाते फरार हो गए थे आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों को पवन और अक्षय नाम के अभियुक्तों के पास छुपा दिए थे।
इस घटना में मृतक सौरभ उर्फ सोनू के परिजनों द्वारा लिखित शिकायती पत्र ककरौली पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसके चलते मुखबिर की सूचना पर आज इन हत्यारो से पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से मेहरबान सिंह उर्फ वीर सिंह,अंशुल,दानिश,वंश और आलीशान जहाँ घायल हो गए तो वही दो अन्य अभियुक्त पवन और अक्षय को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया था मौके से पुलिस ने इन हत्यारो के पास से 4 तमंचे,1 पिस्टल भारी मात्रा में कारतूस , 5 मोबाईल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जिसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं दिनांक 01.11.2025को ककरोली थाना अंतर्गत एक गांव में एक के खेत में एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली थी जिसमें टीम में गठित की गई थी और बाद में उसकी पहचान की गई सौरभ उर्फ सोनू जो कि वही ककरोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था और जब इस पर टीमों ने काम किया यह सज्ञानित हुआ इसमें कई लोग इसमें शामिल हैं जिसमें मुख्य भूमिका में मेहरबान और अंशुल दानिश वंश और अलीशान नाम के पांच लोग मेहती भूमिका में थे बाकी दो अभियुक्त पवन और अक्षय जो इसमें सहयोग किए थे असलाह सप्लाई करने में तथा असलाह छुपाने में और इसमें जब और भी जानकारी की गई तो यह पता चला कि यह एक दानिश नाम का व्यक्ति है जिसकी अपनी एक गर्लफ्रेंड है उसको 100000 रुपये की आवश्यकता है जिससे कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर जा सके उसके घर से इस संबंध में एक कंप्लेंट उसकी मां की तरफ दानिश के खिलाफ भी दर्ज है कि उसकी मां को उसने धमकाया था जब पूरी टीम ने शहर और देहात दोनों क्षेत्र की टीम ने एसपीआरए सीओ के नेतृत्व में कार्य किया तो इसमें काफी तथ्यात्मक बातें सामने आई और फिर पुलिस को टिपऑफ मिलता है की जो इस घटना में शामिल बदमाश थे वह बदमाश छिपने के लिए या भागने के फिराक में हैं जिसमें पुलिस टिपऑफ़ के आधार पर जब उनका पीछा करती है तो पुलिस पर वह फायर करते हैं और फिर यह फायर के दौरान पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा में जो फायर किया जाता है इनको गोलियां लगते हैं सभी के पैरों में और पांच बदमाश इसमें घायल हुए हैं बाद में उनकी चिकित्सा भी कराई जाती है तथा उनके पास से तमंचे कारतूस 315 बोर 12 बोर मोबाइल इत्यादि बरामद होते हैं चाकू पहले ही बरामद हो चुका है जिससे कि घटना कारित की गई थी।
मुख्यतः इसमें घटना जो है जो मेहरबान है उनकी पुत्री से जो अफेयर चल रहा था मृतक का उसको उन्होंने मना किया था कई बार वह नहीं मान रहा था इस परिदृश्य में फिर इन्होंने षड्यंत्र करके दानिश को वंश को अलीशान को और अंशुल को सहभागी बनाया और बुलाकर के उसको ईंख के खेत में पहले उसके हाथ पर गोली चलाई और उसके बाद उसने तमंचे की पिस्तौल थी 32 बोर की उसकी नाल को पकड़ लिया फिर उसके हाथ पर गोली चला दी उसके बाद इस दौरान अलीशान और यह दानिश दोनों ने मिलकर चाकूओ से गोद गोद कर उसकी हत्या कर दी थी बाद में उसको ईख के खेत में छोड़कर चले गए थे तथा उसकी पहचान के आधार पर तमाम गुत्थी जो पुलिस के सामने थी वह सुलझाई गई तथा इनमें 7 लोगों को नियम अनुसार गिरफ्तार करके मुठभेड़ का मुकदमा अलग तथा 103 बीएनएस जो हत्या का मुकदमा होता है तथा आपराधिक षडयंत्र का जो मुकदमा होता है उसके तहत कठोरता कार्रवाई करते हुए विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
यह बिल्कुल सच है जो दानिश नाम का बदमाश है उसका अफेयर चल रहा था वह यह कह करके की अपनी इस बेटी की शादी कहीं और मत कर देना उसको भी धमकाया था जिसकी कंप्लेंट थाना कोतवाली में दर्ज है उसका अभियोग भी दर्ज है इस संबंध में तथा इसकी पूरी जांच में यह सच पाया गया है| मैं आपके माध्यम से यह अपील करना चाहूंगा कि निश्चित तौर से गार्जियन अपने जो नए लड़के हैं उन पर विशेष ध्यान रखें उनकी क्या गतिविधियां हैं वो व्हाट्सएप पर या इंस्टाग्राम पर या इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं क्या उनकी आम दिनचर्या में उनकी एक्टिविटीज क्या उनकी है अदरवाइज कुछ लड़के इस तरह से निश्चित तौर से राह भटक कर के अपराध जगत में प्रवेश कर रहे हैं तो मैं नहीं चाहता कि ऐसे लोग अपराध जगत में प्रवेश करें निश्चित तौर से गार्जियन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों पर ध्यान रखें उनकी एक्टिविटीज को जरूर वॉच करें ताकि ऐसी कोई स्थिति ना उत्पन्न हो।