मनोज तिवारी
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक किशोरी के साथ रेप की वारदात सामने आई है।यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया और तीन युवकों ने उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का यह मामला कोतवाली हरपालपुर इलाके के एक गांव का है।यहां की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया।यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो लेकर भाई पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि नामजद 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जब वायरल वीडियो की जांच की गई तो यह वायरल वीडियो 1 साल पहले का है।सीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्यवाई कर रही है।