रिपोर्ट – परमिंदर वर्मा – समराला
समराला। समराला हलके की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस से चार बार विधायक रहे अमरीक सिंह ढिल्लों के करीबियों में शामिल और पूर्व मार्केट कमेटी समराला के चेयरमैन रहे सुखबीर सिंह पप्पी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर आप समर्थकों का बड़ा जमावड़ा विधायक जगतार सिंह दयालपुरा के निवास पर जुटा।
विधायक दयालपुरा ने जताया स्वागत
विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि सुखबीर सिंह पप्पी भगवंत मान सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पप्पी का लंबा राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
पप्पी ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह
सुखबीर सिंह पप्पी ने कहा कि वह हलका विधायक के कामकाज से संतुष्ट हैं और इसलिए उन्होंने आप पार्टी का दामन थामा। उन्होंने बताया कि वह करीब 30 वर्षों तक कांग्रेस में सक्रिय रहे, लेकिन इस समय कांग्रेस की स्थानीय नेतृत्व वर्करों का सम्मान नहीं कर रही, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में और भी कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ सकते हैं। सुखबीर सिंह पप्पी लंबे समय से पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के करीबी रहे हैं और हलका समराला में उनका महत्वपूर्ण वोट बैंक माना जाता है। उनके आप में शामिल होने को क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।