रिपोर्ट – मनोज तिवारी
उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही की एक बड़ी घटना सामने आई है।एक महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद वह ई रिक्शा पर बैठकर हॉस्पिटल जा रही थी रास्ते में ही रिक्शा पर उसको प्रसव हो गया। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में उसके पति को स्ट्रेचर नहीं मिला जिससे समस्या हुई।मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है।
प्रसव पीड़ित महिला को एम्बुलेंस न मिलने और फिर ई रिक्शा में प्रसव के बाद अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने का यह मामला कोतवाली देहात इलाके के मोहलिया शिवपार निवासी हेमलता पत्नी सर्वेश कुमार के साथ हुआ है।सर्वेश कुमार ने बताया कि आज सुबह पत्नी हेमलता को प्रसव पीड़ा होने लगी तो करीब 10 बजे उन्होंने एंबुलेंस सेवा को एम्बुलेंस पाने के लिए को फोन लगाया लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची।काफी देर बाद जब वह काफी परेशान हुआ तो वह ई रिक्शा पर अपनी पत्नी को महिला अस्पताल ला रहा था।इस दौरान शहर के आनंद सिनेमा के पास ई रिक्शा में ही महिला को प्रसव हो गया।प्रसव के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पहुंचने के बाद सर्वेश कुमार को स्ट्रेचर नहीं मिला जिसके चलते उन्हें काफी समस्या हुई।करीब 15 मिनट के बाद स्ट्रेचर मिला जिसके बाद वहां पत्नी को अंदर लेकर गया।इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जे बी गोगई ने कहाकि प्रकरण में जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाई होगी।