Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

पंजाब सरकार समानता आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी के उपदेशों पर चलते हुए समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय पर आधारित समाज की स्थापना के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को सहेजने के उद्देश्य से 6 फरवरी को होशियारपुर जिले के खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरी कैबिनेट संगत के साथ गुरु जी को श्रद्धा और सम्मान अर्पित करेगी। भगवंत मान ने प्रदेश की संगत से इस समागम में पूरे धार्मिक उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु जी की वाणी संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है और इससे समाज को अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खुरालगढ़ में लगभग 148 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय स्मारक का निर्माण किया गया है, जो श्री गुरु रविदास जी को विनम्र श्रद्धांजलि है। इस स्मारक में भव्य इमारत, मल्टीलेवल पार्किंग, मीनार-ए-बेगमपुरा, संगत हॉल, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने मानवता की भलाई और समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया तथा ऐसे आदर्श समाज की परिकल्पना की, जहां किसी को भी किसी प्रकार का दुख या भेदभाव न झेलना पड़े। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन, दर्शन और शिक्षाएं आज भी मानव समाज का मार्गदर्शन कर रही हैं।

भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी गरीब और पिछड़े वर्गों के आध्यात्मिक मार्गदर्शक रहे हैं, जिन्होंने सत्य, नैतिकता और सदाचारी जीवन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व को पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही वर्ष 2027 में मनाए जाने वाले ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व के लिए वर्षभर चलने वाली राज्य स्तरीय तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समागम में संतों, आध्यात्मिक नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी। यह समागम 6 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संगत की सुविधा के लिए व्यापक और निर्बाध व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही श्री खुरालगढ़ साहिब से लेकर पंजाब के हर गांव तक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से सिलसिलेवार समागम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरु जी के जीवन, दर्शन तथा समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश के प्रसार के लिए साल भर शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में रोज़ाना मेडिटेशन सेशन होंगे शामिल

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 फरवरी को राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं को करेंगे सम्मानित, सीएम कप-2025 का करेंगे शुभारंभ

Advertisement