कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से जुड़ा HDFC बैंक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बैंक की एक महिला कर्मचारी और एक व्यक्ति के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद यह मामला विवादों में आ गया है। आरोप है कि वीडियो में बैंककर्मी आपत्तिजनक भाषा और जाति से जुड़ी टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं।
वायरल वीडियो में दिख रही महिला की पहचान बैंककर्मी आस्था सिंह के रूप में हुई है। वीडियो में कथित तौर पर उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, “ठाकुर हूं मैं, तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी।” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
"Thakur hoon, bakc**di mat Karna" fame HDFC employee Aastha Singh reacts to the viral video.
"If somebody misbehaves, I will not hold back. I am a Thakur and I am proud of it. Jai Shree Ram" https://t.co/ENgbDol1xf pic.twitter.com/hba1tn6TyI
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 10, 2026
आस्था सिंह ने दी अपनी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद आस्था सिंह ने पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो किसी हालिया घटना का नहीं है, बल्कि 6 जनवरी का है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाद किसी बैंक कस्टमर से नहीं, बल्कि उसी ब्रांच में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के पति से जुड़ा हुआ है।
आस्था सिंह के मुताबिक, वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है और इसे जानबूझकर जातिगत विवाद का रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि उन्होंने किसी ग्राहक के साथ बदसलूकी की, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
कलीग के इस्तीफे से जुड़ा है मामला
आस्था सिंह ने बताया कि उनकी एक कलीग ने नौकरी से इस्तीफा दिया था और उसी दिन रिलीव होना चाहती थीं। उस दिन कलीग की भाभी सुबह से बैंक ब्रांच में मौजूद थीं, जिसको लेकर उनकी आपसी बहस हो गई। बाद में इस बात की जानकारी कलीग की भाभी ने अपने भाई, यानी कलीग के पति को दी।
काम के बाद ब्रांच में आया कलीग का पति
"Thakur hoon, bakc**di mat karna!"
HDFC Bank staffer loses her cool inside the bank branch in Kanpur, UP. pic.twitter.com/Qg8XNsAZrI
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 8, 2026
आस्था का आरोप है कि कलीग का पति काम के घंटों के बाद शाम करीब 4:30 बजे बैंक ब्रांच में आया और उनके साथ बदतमीजी करने लगा। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने उनसे उनकी जाति पूछी और यह भी कहा कि उनमें बहुत घमंड है, जिसके बाद बहस और बढ़ गई। आस्था ने अपनी सफाई में कहा, ‘हां, मेरे शब्द गलत थे। मुझे पता है कि मैं पब्लिक सर्विस में हूं, और मुझे अपने शब्दों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। लेकिन अगर कोई मुझे सबक सिखाने की धमकी देता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी।’ युवती ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम है कि ‘मैं एक ठाकुर हूं’ और मुझे इस बात पर गर्व है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और मामले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।