मुंबई। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री Sanchita Ugale का नालासोपारा स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक़, उन्होंने सुसाइड किया है। वह 30 वर्ष की थीं। इस घटना के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय वह अपने घर में अकेली थीं। पुलिस ने बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर में उनकी माता-पिता और छोटी बहन मौजूद थीं, हालांकि कुछ समय के लिए वे घर से बाहर गए थे। इसी दौरान यह घटना हुई। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी महानगरपालिका अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
आचोले पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके।
संचिता उगले टीवी जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था, जिनमें ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया था।