लखनऊ। ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान’ के तहत 11 अगस्त 2026 को ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान सीएमएस अलीगंज परिसर-1, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईएम, मैलिक अकादमी मुत्सकीपुर आईआईएम रोड, सिटी इंटरनेशनल स्कूल, स्टैनफोर्ड स्कूल, सुभाष चंद्र संस्थान और ठाकुर पब्लिक स्कूल में करीब 1,851 छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सभी ने नशा न करने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी स्नेह बहन, निर्मला बहन, साधना बहन, अनु बहन, आकांक्षा बहन, भारती बहन, शांति बहन, श्वेता बहन, नीतू बहन, उमा सिंह बहन एवं सी.पी. सिंह भाई जी का विशेष सहयोग रहा। अभियान को सफल बनाने में सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
