Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

मोहम्मद सैफ के तूफान से जीता लखनऊ फाल्कन्स, DLS से काशी रुद्रास को 14 रन से हराया

लखनऊ: मोहम्मद सैफ की 89 रनों की तूफानी पारी और अक्षु बाजवा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में काशी रुद्रास को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) पद्धति से 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ लखनऊ फाल्कन्स के छह मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं और टीम बेहतर नेट रन रेट के आधार पर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लखनऊ फाल्कन्स के मोहम्मद सैफ को मिला।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की लीग की शुरुआत

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने टॉस और पारंपरिक रूप से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस मौके पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने की दिशा में यूपी टी-20 लीग महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजन प्रदेश की खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। इससे प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

सैफ ने मचाया धमाल, लखनऊ ने बनाए 174 रन

काशी रुद्रास के कप्तान करन शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 रन बनाए। लखनऊ को मोहम्मद सैफ और हिमांशु सिंह ने तेज शुरुआत दिलाई। सैफ ने 57 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली। वहीं हिमांशु सिंह ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इसके बाद सैफ ने मैदान के चारों ओर आक्रामक शॉट लगाए। उनकी पारी का अंत आखिरी ओवर में हुआ, जब सुनील कुमार की गेंद पर सब्स्टीट्यूट उवैस अहमद ने उनका कैच पकड़ा। विप्रज निगम ने 16, अजीत वर्मा ने 13 और अक्षु बाजवा ने 12 रन का योगदान दिया। काशी रुद्रास की ओर से अटल बिहारी राय ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान करन शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके।

अक्षु बाजवा ने काशी की कमर तोड़ी

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षु बाजवा ने काशी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। उन्होंने साहब युवराज सिंह (13), कप्तान करन शर्मा (0) और अभिषेक गोस्वामी (2) को पवेलियन भेजा। उवैस अहमद ने 29 रन बनाए, लेकिन विप्रज निगम की गेंद पर सब्स्टीट्यूट प्रयम गंग को कैच दे बैठे। उपेंद्र यादव भी 9 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए।

बारिश बनी विलेन, DLS से लखनऊ की जीत

काशी रुद्रास ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे, तभी बारिश के कारण मुकाबला रोकना पड़ा। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। बारिश के कारण मुकाबला समाप्त घोषित किया गया और DLS पद्धति के अनुसार काशी रुद्रास पार स्कोर से 14 रन पीछे थी। इसके चलते लखनऊ फाल्कन्स को 14 रन से विजेता घोषित किया गया।लखनऊ की ओर से अक्षु बाजवा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर

लखनऊ फाल्कन्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन
मोहम्मद सैफ: 89 (57 गेंद, 3 चौके, 7 छक्के)
हिमांशु सिंह: 36 (22 गेंद)
अटल बिहारी राय: 3/38
करन शर्मा: 2/17

काशी रुद्रास: 14 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन
उवैस अहमद: 29
कार्तिक यादव: नाबाद 29
साहब युवराज सिंह: 13
अक्षु बाजवा: 3/5

परिणाम: लखनऊ फाल्कन्स 14 रन से विजेता (DLS पद्धति)
प्लेयर ऑफ द मैच: मोहम्मद सैफ (89 रन)

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

यूपी के 3,572 युवाओं को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- रोजगार से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Next Post

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- ड्रेस कोड का पालन जरूरी

Advertisement