Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

PM मोदी से मिले बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर, रक्षा और ग्रीन एनर्जी पर बढ़ेगा सहयोग जोरावर टैंक का भी जिक्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत करने के साथ रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, स्टार्टअप और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों से जुड़े MoU का आदान-प्रदान भी किया गया।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और बेल्जियम की साझेदारी अब पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर रणनीतिक क्षेत्रों तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि दोनों देश जोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में दुनिया की बड़ी ग्रीन अमोनिया परियोजनाओं में शामिल एक प्रोजेक्ट पर भी दोनों देशों के बीच सहयोग हो रहा है।

पहली भारत यात्रा पर पहुंचे बेल्जियम के पीएम

पीएम मोदी ने बार्ट डी वेवर की पहली भारत यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि भले ही यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है, लेकिन उनका भारत से पुराना जुड़ाव रहा है। मोदी ने एंटवर्प के मेयर के रूप में उनके कार्यकाल और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के साथ उनके संबंधों का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बेल्जियम के रिश्ते केवल वर्तमान दौर तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के संबंधों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी काफी गहरी है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम में भारतीय सैनिकों के योगदान और बलिदान को उन्होंने दोनों देशों की साझा स्मृति का हिस्सा बताया।

रक्षा से लेकर ग्रीन एनर्जी तक साझेदारी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले करीब एक दशक में भारत और बेल्जियम के संबंधों में काफी विस्तार हुआ है। अब दोनों देश रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने जोरावर टैंक का उदाहरण देते हुए कहा कि आधुनिक रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ रहा है। इसके साथ ही काकीनाडा में ग्रीन अमोनिया परियोजना को भी दोनों देशों की साझेदारी का अहम उदाहरण बताया।

भारत-EU FTA से व्यापार को नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत और यूरोप के आर्थिक संबंधों में नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। पीएम मोदी के मुताबिक, भारत की लगातार बढ़ती अर्थव्यवस्था और EU के साथ व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए कारोबार और निवेश के नए रास्ते खोल रहा है। अब इन संभावनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

स्टार्टअप और रिसर्च में भी सहयोग बढ़ेगा

भारत और बेल्जियम ने दोनों देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई है। इसके अलावा समुद्री क्षेत्र में क्षमता निर्माण और विश्वविद्यालयों तथा शोध संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश प्रतिभाओं और पेशेवरों की आवाजाही को आसान बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। इसके लिए जल्द माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जाने की बात कही गई।

यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बेल्जियम कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति के जरिए विवादों के समाधान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, भारत संघर्ष को जल्द खत्म करने और शांति स्थापित करने के प्रयासों का समर्थन करता है। इसके साथ ही आतंकवाद के हर स्वरूप को खत्म करना दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता है।

हॉकी वर्ल्ड कप के आयोजन की भी तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में बेल्जियम और नीदरलैंड की ओर से आयोजित हॉकी वर्ल्ड कप का भी उल्लेख किया। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बेल्जियम के प्रधानमंत्री को बधाई दी और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन तथा उनकी मेहनत की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बेल्जियम लंबे समय से हीरा कारोबार के जरिए जुड़े हुए हैं। अब दोनों देश इस पुराने आर्थिक संबंध को व्यापक और बहुआयामी साझेदारी में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों नेताओं की बातचीत भारत-बेल्जियम संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब! BJP सांसद बोले- ‘यह क्लेरिकल गलती नहीं, राजनीतिक बदला’

Next Post

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत DJB भ्रष्टाचार मामले में 2 लाख के मुचलके पर रिहाई

Advertisement