शहर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने से पहले एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। ग्रीनपार्क के मौजूदा स्वरूप में यह अंतिम मुकाबला होगा, जिसे यादगार बनाने के लिए 6 सितंबर को ‘ग्रीनपार्क गौरव कप’ का आयोजन किया जाएगा।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 6 सितंबर को ‘ग्रीनपार्क गौरव कप’ का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इसमें सांसद एकादश और कानपुर एकादश आमने-सामने होंगी। कानपुर एकादश की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंकित राजपूत संभालेंगे, जबकि सांसद एकादश की कप्तानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं सांसद यूसुफ पठान करेंगे। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।
ग्रीनपार्क में होने वाले इस विशेष मुकाबले में सांसद एकादश और कानपुर एकादश आमने-सामने होंगी। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन का उद्देश्य ग्रीनपार्क के ऐतिहासिक सफर और यहां खेले गए यादगार मुकाबलों की विरासत को सम्मान देना भी है।
ग्रीनपार्क लंबे समय से कानपुर की क्रिकेट पहचान का प्रमुख केंद्र रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर घरेलू क्रिकेट तक यहां कई यादगार मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब स्टेडियम के प्रस्तावित जीर्णोद्धार से पहले होने वाला यह मुकाबला ग्रीनपार्क के वर्तमान स्वरूप की यादों को संजोने वाला खास अवसर माना जा रहा है।
‘ग्रीनपार्क गौरव कप’ के जरिए सांसद एकादश और कानपुर एकादश के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। मुकाबले को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसके बाद ग्रीनपार्क नए स्वरूप और नई सुविधाओं के साथ नजर आएगा। 6 सितंबर का यह मुकाबला ग्रीनपार्क के इतिहास में एक और यादगार अध्याय जोड़ने जा रहा है। जीर्णोद्धार से पहले होने वाला यह अंतिम मैच क्रिकेट प्रशंसकों के लिए पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ ग्रीनपार्क के भविष्य की नई शुरुआत का संदेश भी देगा।
ग्रीनपार्क गौरव कप की संभावित टीमें
सांसद-11 (Sansad-11)
1.यूसुफ पठान जी – कप्तान
2.आनंद भदौरिया
3.बिस्वजीत सिन्हा (राहुल सिन्हा)
4.दानिश अली
5.अभिजीत सिंह सांगा
6.प्रवीण खंडेलवाल
7.डॉ. प्रशांत यदोराव पाडोले
8.रमेश अवस्थी
9.सदानंद एम. एस. तानावड़े
10.सोमेंद्र तोमर
11.सुब्रत पाठक
12.सुरेंद्र मैथानी
13.विजय दुबे
14.निशिकांत दुबे
कानपुर-11 (Kanpur XI)
1.अंकित राजपूत – पूर्व आईपीएल खिलाड़ी, कप्तान
2.अनुभव सिंह – आईएएस
3.आकांशु गोविल – आईआरएस
4.डॉ. बलकार सिंह – आईएएस
5.अंकुर कौशिक – आईएएस
6.अभिनव जैन – आईएएस
7.करमवीर सिंह – आरएसओ
8.संदीप कुमार – आईएएस
9.शुभम पटेल – आईपीएस
10.दीपांकर मालवीय – खिलाड़ी
11.सतीश जायसवाल – पूर्व यूपी खिलाड़ी
12.सुनील त्रिपाठी – रेलवे, पूर्व यूपी खिलाड़ी
13.हरजीत सिंह
14.गोपाल
15.अमित पॉल