लखनऊ। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ‘आज की खबर’ न्यूज चैनल के चेयरमैन चंद्रसेन वर्मा ने अपने परिवार सहित लखनऊ स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्री श्री राधा रमण बिहारी जी के दर्शन किए और विधि-विधान से दिव्य अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर उन्होंने संपूर्ण क्षेत्र और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद चेयरमैन चंद्रसेन वर्मा ने इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष परम पूज्य श्री अपरिमेय श्याम दास प्रभु जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय मिलन के दौरान उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वार्थ से भरी इस दुनिया में कुछ रिश्ते बिना किसी रक्त संबंध के भी खून के रिश्तों से बढ़कर होते हैं। उन्होंने बताया कि अपरिमेय श्याम दास प्रभु जी से उन्हें सदैव बड़े भाई जैसा स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है, जिसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे।
जन्माष्टमी के इस अलौकिक और अविस्मरणीय अनुभव को साझा करते हुए चंद्रसेन वर्मा ने कहा:
“वो हर मुश्किल को आसान कर देता है
तुम माँगो तो सही वो हैरान कर देता है…”
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रभु के दिव्य अभिषेक और दर्शन से हृदय असीम आनंद और शांति से भर गया है। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और ‘जय श्री राधा रमण बिहारी लाल की’ के जयघोष के साथ सभी के मंगल की कामना की।

