झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म की रस्में निभा रहे हैं। श्राद्ध कर्म के नौवें दिन मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म का निर्वहन किया।
इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ श्राद्ध कर्म संस्कार की विभिन्न परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन किया। मां के निधन के बाद परिवार में शोक का माहौल है और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संस्कार संपन्न किए जा रहे हैं।







