छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में सुबह 11:30 बजे उनकी अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3 बजे स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे.
मुख्यमंत्री साय शाम 4:10 बजे सर्किट हाउस, सिविल लाइन में आयोजित उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे. वहीं, रात 9 बजे रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में आयोजित करमा पूजा पर्व महोत्सव में शामिल होंगे. कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री रात 10:15 बजे तक अपने रायपुर स्थित निवास लौटेंगे.