मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित जसोवा मेला-2026 में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की ओर से निःशुल्क
मुख्यमंत्री अबुआ/ आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मेला परिसर स्थित स्टॉल संख्या जी-12 पर 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। वहीं, राज्य की सेविका, सहायिका एवं सहिया दीदियों के लिए भी निःशुल्क मुख्यमंत्री अबुआ/ आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है।
वय वंदना योजना के अंतर्गत कार्ड बनवाने के लिए पात्र बुजुर्गों को अपना आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल लेकर स्टॉल पर पहुंचना होगा। इसी प्रकार, सेविका, सहायिका एवं सहिया दीदियां अपना आधार कार्ड लेकर स्टॉल संख्या जी-12 पर आयुष्मान कार्ड बनवा सकती हैं।
झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए उन्हें मेला परिसर स्थित स्टॉल तक लाएं। साथ ही, सेविका, सहायिका एवं सहिया दीदियां भी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें। यह सुविधा मेला अवधि के दौरान उपलब्ध रहेगी।