



रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धरती आबा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।









