उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से दुखद खबर सामने आई है. उनकी मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है.
88 वर्ष की थीं सावित्री देवी
सावित्री देवी की उम्र 91 साल थी. बढ़ती उम्र के कारण वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही थीं. इससे पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. 14 मई 2024 को उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. उस दौरान वह जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में थीं. मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनका हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे.
उत्तराखंड के पंचूर गांव में रहता है परिवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में हुआ था. उनका परिवार आज भी इसी गांव में रहता है. सावित्री देवी एक गृहिणी थीं और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहती थीं. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी निधन हो चुका है. उनका 89 वर्ष की उम्र में 2020 में देहांत हुआ था.