नई दिल्ली। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। नई दरें कल यानी 17 अगस्त 2022 से लागू होंगीं।
अमूल दूध की कीमतों में की गई यह वृद्धि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावे दिल्ली व एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और दूसरे ऐसे सभी जगहों पर लागू होगी जहां अमूल के उत्पाद बेचे जाते हैं। अमूल दूध के कीमतों में यह वृद्धि 17 अगस्त 2022 से लागू होगी।
अमूल दूध की कीमत बढ़ने की घोषणा के थोड़ी ही देर बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो प्रति लीटर का इजाफा करने की घोषणा कर दी। मदर डेयरी के बढ़े हुए भाव भी 17 अगस्त (बुधवार) से ही लागू होंगे।
