नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने धान, मक्के और मूंगफली समेत कई फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे किसानों को बड़े स्तर पर फायदा होगा।
मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए कई फसलों की MSP में बढ़ोतरी की गई है। वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए ये फैसला लिया गया है।
तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की गई है, जबकि धान, मक्के और मूंगफली की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है। इससे देश में बड़े स्तरों पर किसानों को लाभ होगा और नई फसल के लिए अच्छे दाम मिल पाएंगे।
उड़द दाल की एमएसपी को 350 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं, मक्के की एमएसपी को 128 रुपये प्रति क्विंटल और धान की एमएसपी 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है।