नई दिल्ली। भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा ने शनिवार को एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है।
यह भी पढ़ें
सैलून बिजनेस में एंट्री करेंगे मुकेश अंबानी, इस कंपनी में खरीदेंगे हिस्सेदारी
पेरू: रनवे पर उड़ान भरने के दौरान ट्रक से टकराया प्लेन, देखें वीडियो
बेबी गर्ल का नाम आदिया (Aadiya), जबकि बेबी बाय का नाम कृष्णा (Krishna) रखा गया है। गौरतलब है कि बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। शादी के बाद दोनों अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।
दोनों परिवारों ने किया ऐलान
परिवार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ईशा ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बयान में कहा गया है, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और दोनों बेबी आदिया और कृष्णा स्वस्थ हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’
2018 में हुई थी दोनों की शादी
साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल से हुई थी। आनंद पिरामल की मां स्वाति पिरामल पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक भी हैं।
Mukesh Ambani daughter Isha Ambani, Isha Ambani gave birth to twins, Isha Ambani, Isha Ambani news,