नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (Reliance capital) की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड को आखिरकार बेच दिया गया।
ऑटम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (Authum Investment and Infrastructure) ने कर्ज में डूबी रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) का 1 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया। रिलायंस कैपिटल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें
करवा चौथ पर ज्वेलर्स की बूम बूम, बिक गए तीन हजार करोड़ के जेवर
एक कॉल पर किसानों की समस्या का होगा समाधान, कॉल सेंटर कम हेल्प डेस्क की होगी स्थापना
कंपनी ने क्या कहा?
रिलायंस कैपिटल ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, “यह सूचित किया जाता है कि कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक (दबाव के समाधान के लिए प्रूडेंशियल फ्रेमवर्क) के संदर्भ में आरसीएफएल की समाधान योजना के कार्यान्वयन के अनुसरण में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरसीएफएल में अपनी हिस्सेदारी ऑटम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को बेच दी है।”
1 करोड़ रुपये में डील
ऑटम इन्वेस्टमेंट ने आरसीएफएल को एक करोड़ रुपये में खरीदा। यह रिलायंस कैपिटल की पहली सहायक कंपनी है, जिसका सफलतापूर्वक समाधान किया गया है।
Anil Ambani, Anil Ambani news, Reliance capital