मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। घरेलू बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत टूटकर 77,566.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 76,424.55 और निफ्टी 23,697.80 के निचले स्तर तक फिसल गए थे।
आज बाजार में व्यापक गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 5 के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुए, जबकि 42 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे ज्यादा 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा इन्फोसिस 0.47 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.45 प्रतिशत, सन फार्मा 0.17 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर कई प्रमुख शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 5.23 प्रतिशत टूटा। इसके अलावा मारुति सुजुकी 4.68 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.39 प्रतिशत, एसबीआई 3.92 प्रतिशत, इंडिगो 3.83 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.75 प्रतिशत और टाटा स्टील 3.75 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।
इसके साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक 3.48 प्रतिशत, एलएंडटी 2.76 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.75 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.74 प्रतिशत, बीईएल 2.32 प्रतिशत, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक 2.09 प्रतिशत-2.09 प्रतिशत, टाइटन 1.90 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.62 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। अन्य गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड 1.32 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.22 प्रतिशत, आईटीसी 1.18 प्रतिशत, टीसीएस 1.17 प्रतिशत, ट्रेंट 1.08 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.05 प्रतिशत, एटरनल 1.01 प्रतिशत और भारती एयरटेल 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।