उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के फाइनल परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड यानी UPPRPB ने आज यानी 13 मार्च 2025 को 60 हजार से अधिक यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती हेतु फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें अनारक्षित कैटेगरी के 24102, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16264, अनुसूचित जाति वर्ग के 12650, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1204 कैंडिडेट्स चुने गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कटऑफ
अनारक्षित कैटेगरी के लिए कटऑफ- 225.75926
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ- 209.26396
अन्य पिछड़ा वर्ग कटऑफ- 216.58607
अनुसूचित जाति कटऑफ- 196.17614
अनुसूचित जनजाति कटऑफ- 170.03020