नई दिल्ली। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 हाल ही में जारी की गई है। इस लिस्ट में आईआईटी बॉम्बे को 150वां स्थान मिला है। IIT बॉम्बे की रैंकिंग में पिछले सालों की तुलना में सुधार हुआ है। यह 177वें नंबर से सीधे अब 150वें नंबर पर आ गया है। वहीं, इस सूची में 45 भारतीय संस्थानों को जगह मिली है।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, ‘यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि 45 भारतीय विश्वविद्यालयों ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह बनाई है। इसके साथ ही, यह साल 2014 के बाद से 275% की वृद्धि को दर्शाता है।
यहां क्लिक करके देखें पूरी लिस्ट
बता दें कि पिछले साल जारी की गई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आइआइटी बॉम्बे को 172वीं रैंक मिली थी। वहीं, इस साल आईआईटी दिल्ली की रैंकिंग पहले के मुकाबले काफी बड़ा फेरबदल देखने को मिला। इस लिस्ट में आईआईटी दिल्ली 174वें स्थान से 197वें स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं, आईआईटी मद्रास 250 से 285 पर आ गया है। आईआईटी कानपुर की भी रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले कमजोर हुई है। आईआईटी कानपुर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 264 स्थान से 278 पर आ गया है।