नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 300 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों (AAO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया आज 15 जनवरी 2023 से शुरू कर दी है। निगम द्वारा एलआइसी एएओ नोटिफिकेशन 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, licindia.in पर जारी किया गया।
इसके साथ ही एलएआइसी एएओ अप्लीकेशन 2023 के लिए के लिए लिंक को इस वेबसाइट के कैरियर पेज पर एक्टिव भी कर दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन 31 जनवरी 2023 तक सबमिट कर सकेंगे।
एलएआइसी एएओ भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को अप्लीकेशन पेज पर अप्लाई करने के दौरान पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क 700 रुपये+जीएसटी) का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एसएसी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 80 रुपये+जीएसटी ही है। अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों के इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
योग्यता
एलआइसी एएओ नोटिफिकेशन 2023 के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए एलआइसी एएओ अधिसूचना 2023 पीडएफ लिंक पर जाएं।
recruitment of LIC AAO starts, recruitment of LIC AAO, LIC AAO,