नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं टर्म-2 रिजल्ट cbseresults.nic.in व cbse.gov.in पर चेक किया जा सकता है। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं में 92.71% पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।
91.25% लड़के और 94.54% लड़कियां पास हुईं हैं। टर्म-2 को 70 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। जबकि टर्म-1 को 30 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।
पहले उम्मीद की जा रही थी कि सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट ( CBSE Class 10 12 Result 2022 ) 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएंगे लेकिन इसमें देरी हुई। इस बार सीबीएसई 10वीं 12वीं के कुल 35 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा में 21,16,209 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 14,54,370 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे।
इन वेबसाइट्स पर है रिजल्ट
cbse.nic.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
ऐसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई रिजल्ट
cbseresults.nic.in पर जाएं।
अपनी कक्षा के मुताबिक ‘Class 10th result 2022’ या ‘CBSE 12th result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लें।
पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दी गई थीं। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी किया गया था।
परीक्षा न होने पाने के चलते सीबीएसई बोर्ड ने टॉपर और मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। 10वीं में 99.04 फीसदी और 12वीं में 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।