नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जुलाई-अगस्त 2022 में आयोजित की गई सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा (CUET 2022 Result) का रिजल्ट 15 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा । परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।
यूजीसी (UGC) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने कहा था कि रिजल्ट (CUET 2022) 15 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
इन आसान स्टेप्स की मदद से चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
स्टेप 1- रिजल्ट के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
2- उसके बाद दूसरे चरण में इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3- लिंक पर क्लिक करने के बाद अब एक पेज खुलेगा यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सबमिट कर लॉगिन करें।
4- लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5- रिजल्ट चेक करने के बाद अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।
एनटीए (NTA) ने जुलाई-अगस्त 2022 में परीक्षा आयोजित की थी जिसमें 15 लाख छात्रों ने भाग लिया था। CUET परीक्षा में सभी छह फेज के लिए देश भर में 60% उपस्थिति दर्ज की गई। एंट्रेंस परीक्षा देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए है।