नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) में क्लैरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए की जा रही चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित मुख्य परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज शुक्रवार 31 मार्च को कर दी है।
IBPS क्लर्क मेंस 2023 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
आइबीपीएस ने क्लर्क भर्ती (CRP CLERKS-XI) के मेंस के नतीजों की घोषणा करते हुए रिजर्व लिस्ट में प्रोविजिनल भी अलॉमेंट कर दिया है। सम्मिलित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर एक्टिव लिंक से लॉग-इन करके परिणाम देखें। परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम 30 अप्रैल 2023 तक देख पाएंगे।
ऐसे देखें मुख्य परीक्षा परिणाम
जो उम्मीदवार आइबीपीएस क्लर्क भर्ती की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, उन्हें अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए सीआरपी-क्लर्क और फिर CRP CLERKS-XI के लिंक पर क्लिर करना होगा।
इसके बाद नये पेज पर एक्टिव परिणाम से सम्बन्धित लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट पेज पर जाना होगा, जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।
बता दें कि देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय बैंक में क्लैरिकल कैडर के 6035 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन आइबीपीएस द्वारा किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 1 अप्रैल को घोषित होना था। हालांकि, संस्थान द्वारा एक दिन पहले ही नतीजे घोषित कर दिए गए।