लखनऊ। उप्र लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2022 को है।
रिक्त पदों की संख्या
UPPSC Medical Officer भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी (गैजेटेड) के लिए है। आवेदन की संख्या अधिक होने पर आयोग की ओर से स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रीक्स 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विवि से आयुर्वेद में डिग्री या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उप्र के आयुर्वेद में पांच साल की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
इसके साथ ही आवेदक के पास में भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उप्र के साथ वैद्य के रूप में पंजीकरण और (सी) राज्य आयुर्वेदिक या एलोपैथिक अस्पताल या औषधालय में कम से कम छह महीने का पेशेवर अनुभव होना चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 105 रुपये, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MEDICAL OFFICER भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।