नई दिल्ली। एक्टर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कभी वेकेशन पर तो कभी लंच और डिनर डेट पर स्पॉट होते हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फिल्मी गलियारों में दोनों के प्यार के चर्चा हो रहे हैं। कल मंगलवार को ये कपल एक बार फिर एक साथ स्पॉट हुआ।
मूवी देखने पहुंचे आदित्य और अनन्या
मंगलवार को मुंबई में हुई ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग रखी गई। इस ग्रैंड स्क्रीनिंग इवेंट में कई सितारें शामिल हुए, जिसमे ये लवबर्ड्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे भी एक साथ नजर आए।
बता दें, इस साल की शुरुआत में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक फैशन शो के चलते शो पर एक साथ रैंप वॉक करते नजर आए थे। फरवरी में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के मुंबई रिसेप्शन में भी उन्हें एक साथ देखा गया था। अनन्या पांडे ने भी आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज द नाइट मैनेजर की स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें चीयर करने पहुंची थी।
पुर्तगाल में रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे नजर
आदित्य और अनन्या ने पुर्तगाल में भी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त गुजारा था। स्पेन में लाइव कॉन्सर्ट के बाद लिस्बन के एक रेस्तरां में भी देखा गया था। इस दौरान दोनों अपनी ड्रिंक का भी मजा लेते दिखाई दिए थे। इससे पहले लिस्बन से कई तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें आदित्य अनन्या को हग करते नजर आए थे। इन्हीं तस्वीरों से दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी।