मुंबई। आस्कर में बेस्ट एक्टर का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले विल स्मिथ ने मंच पर ही कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया है। हालाँकि, ये पूरा वाकया विल स्मिथ को अवॉर्ड मिलने से पहले का है। क्रिस रॉक ने कार्यक्रम के दौरान विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट पर मज़ाक किया था, जिसके बाद विल स्मिथ ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
दरअसल, क्रिस रॉक स्टेज पर डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड देने आए थे। इस दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ के बालों पर कमेंट कर दिया, जिसके चलते स्मिथ को गुस्सा आ गया वो मंच पर पहुंचे और उन्होंने क्रिस रॉक के मुंह पर मुक्का जड़ दिया।
दरअसल फिल्म G.I Jane 2 फिल्म को लेकर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ा दिया था। जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए क्रिस रॉक ने कहा था कि गंजी होने की वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था। विल स्मिथ से मुक्का खाने के बाद कुछ देर के लिए क्रिस रॉक सन्न खड़े रह गए।